कांके: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित डैम साइड से भारी मात्रा में अफीम बरामद, पुलिस को देख भागे तस्कर
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2024 रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित डैम साइड के पास स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण बड़े पैमाने पर अफीम बरामद किया गया है। बता दें कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से काले रंग की प्लास्टिक में पैक अफीम और एक बाइक को जप्त किया है। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में कामयाब रहे।