बीसलपुर: अहिरवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्ष से हुए घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरवाड़ा निवासी अनिल सिंह पुत्र नाथू सिंह ने आज रविवार को रात 9:30 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि वह खेत पर अपने पेड़ लगा रहे थे इसी दौरान गांव के ही संग्राम सिंह से पुरानी रंजिश लेकर कहा सुनी हो गई कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए घायलों ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी