💠 मिशन शक्ति के तहत किशोरी बालिकाओं का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण आयोजित
💠 बाल अधिकार, महिला सुरक्षा कानून एवं आत्मनिर्भरता से कराया गया परिचय
➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना नर्मदापुरम ग्रामीण द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सेक्टर होशंगाबाद एवं पवारखेड़ा की 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं एवं स्कूली बच्चों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शासकीय व्यवस्थाओं से परिचित कराते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था।
➡️ भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने बाल कल्याण समिति, नर्मदापुरम का भ्रमण किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कौरव सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कौरव ने बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, पॉक्सो अधिनियम, बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सम्मान का अधिकार तथा सुरक्षा के अधिकार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें सुरक्षित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में विकसित करना है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026