भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में नगर निगम का पीला पंजा फिर गरजा, फुटपाथों, नालियों और सड़कों पर किए अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
नगर निगम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के सामने क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। निगम की टीम ने फुटपाथ,सड़को और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को सुगम बनाया।