दरभंगा: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, ट्रैफिक चालान निपटारे पर विशेष जोर, 4 से 8 मई तक ‘सितारा सप्ताह’
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर समाहरणालय दरभंगा में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक आयोजित किया गया।