मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
मंझनपुर जिला अस्पताल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को लोगों ने पकड़ लिया। यह देख मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इसकी जानकारी जिला अस्पताल में ड्यूटी पर लगे होमगार्ड को दी गई। होमगार्ड मनचले को पकड़ कर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। वहीं होमगार्ड ने बताया कि जिला अस्पताल में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था तभी लोगों ने पकड़ लिया है।