कोलेबिरा: सिमडेगा रांची मार्ग अघरमा के पास 15 फीट सड़क से नीचे गिरी ट्रक चालक की दबकर हुई मौत
सिमडेगा रांची मार्ग अघरमा के पास गुरुवार की शाम 5:00 बजे माल वाहक ट्रेलर सड़क से 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी जिससे कि दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ,जिसके बाद कोलेबिरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाइड्रा के माध्यम से वाहन को उठाकर शव को बाहर निकाला और मामले की जांच कर रही है।