बाड़ी: किसान की 5 भैंसें चोरी, पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित ने चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा
Bari, Dholpur | Jun 9, 2026 बाड़ी शहर के धौलपुर रोड स्थित तहसीलदार की तिवरिया के पास से एक किसान की पांच भैंसें चोरी हो गईं। पीड़ित किसान ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किसान जितेंद्र पुत्र रामजी लाल गुर्जर ने बताया कि यह घटना 6 जून की है। उनकी कुल 9 भैंसें दिन में चन्नी के ढाबे के पास स्थित उनके खेतों में चरने