टिहरी: घुमेटीधार में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, भिलंगना के बच्चे बने विजेता
टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। भिलंगना समेत आसपास के विकासखंडों के सैकड़ों बच्चे दौड़, कूद व फेंक प्रतियोगिताओं में भाग लिए। उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन तेलंगाना के राष्ट्रीय मुकाबले के लिए किया जाएगा।