निवाई: सांप्रदायिक स्वार्थ के खिलाफ अमन-शांति के लिए पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Niwai, Tonk | May 28, 2026 गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे जयपुर रोड स्थित थाना परिसर से निवाई सदर व शहर थाना के जवानों द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निवाई पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा निवाई थाना अधिकारी घासीराम निवाई सदर थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद उप निरीक्षक भारती मीणा के नेतृत्व में अहिंसा सर्किल, झिलाय रोड़, बस स्टैंड होता हुआ निकला गया।