बिहारीगंज: महादलित टोला गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बिहारीगंज में गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता शकुंतला देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 50 हजार रुपये के लेनदेन विवाद में छोटू यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।