धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव तगा रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तागा में डोरी सिंह का परिवार रहता है। उनका पुत्र रंजीत 26,3,2025 समय करीब 2:00 बजे अपने खेत पर गया था तभी उनके ही गांव के रहने वाले दबंग लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं पीड़ित रंजीत अपने घर पर आ गया तो दबंग लोगों ने रंजीत व रंजीत के पिता डोरी सिंह और उसकी मां जगवती पर जानलेवा हमला कर दिया था।