बालोद: लापरवाहीः बालोद नगर के नए बस स्टैंड में भर रहा नाली का पानी, दुकानें बंद
Balod, Balod | Apr 25, 2024 एनएच 930 सड़क निर्माण में अब एक और लापरवाही सामने आई है। जिसमें सड़क निर्माण के शहर के नए बस स्टैंड में साहू जलेबी से लेकर नया बस स्टैंड के प्रवेश द्वार तक दुकानों के सामने नाली का गंदा काला पानी बह रहा है। ऐसा नाली निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ देने से हुआ है। गंदगी व बदबू से परेशान दुकानदारों ने तो अपनी दुकान ही बंद कर दी है।