कालपी: औद्योगिक क्षेत्र कालपी में अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में कागज उद्योगों की बैठक संपन्न, अग्नि सुरक्षा पर जोर दिया गया
Kalpi, Jalaun | Apr 19, 2026 रविवार दोपहर 2 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालपी में कागज उद्योग से जुड़े कारोबारियों और उद्यमियों की बैठक आयोजित हुई, बैठक में जिला अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने उद्योग मालिकों को शासन के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द अग्निशमन यंत्र स्थापित करने और एनओसी लेने निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सतर्कता और सुरक्षा उपाय अपनाने से आग जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।