अमरपाटन के सतना रोड में पुरानी रंजिश को लेकर आशीष जैन के घर में घुस कर विमल जैन ने महेंद्र कुमार जैन 85 वर्ष के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी,वही बीच बचाव करने आई सीमा जैन से चाकू छीन कर सीमा जैन व अमित जैन पर भी हमला कर हमला कर दिया।फ़िलहाल दोनों पक्ष थाने पहुंचे घटना की शिकायत की हैं।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।