उनियारा: बालीथल में विधायक की मौजूदगी में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया
Uniara, Tonk | Jun 25, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के बालीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुमन गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।