लोहरदगा: 'लॉ चुनो' अभियान से 3838 विद्यार्थियों तक पहुँची कानूनी जागरूकता, जिले के सात प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित
जिला प्रशासन और आईडिया आईडीआईए - विविधता बढ़ाकर पहुंच बढ़ाना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे से चलाया जा रहा ‘लॉ चुनो’ अभियान अब तक जिले के सात प्रखंडों के 13 उच्च विद्यालयों में आयोजित किया जा चुका है। बीते दो दिनों 7 और 8 नवम्बर के दौरान इस अभियान के माध्यम से कुल 3838 विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई।