ग्वालियर गिर्द: वीआईपी मूवमेंट के बीच सड़क पर बवाल: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर में सोमवार दोपहर 12 बजे वीआईपी मूवमेंट के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।