सीकरी: सीकरी पुलिस ने थाना इलाके से हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने थाना इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी आकिब पुत्र आमीन , शाकिर पुत्र आमीन ,अंसार पुत्र मुबीन तीनों गुलपाड़ा के है निवासी।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की।