गुना नगर: नानाखेडी मंडी में फसल की तोल को लेकर हंगामा, किसान का आरोप, धर्मकांटा और व्यापारी के तोल कांटे में निकला 83 किलो का अंतर
गुना की नानाखेड़ी मंडी में फसल की तोल को लेकर हंगामा हो गया। बरखेड़ा ढेंकनी के किसान विक्रम जाट ने बताया, मसूर की फसल बेचने आया था। धर्म कांटा और व्यापारी के तोल कांटे पर 83 किलो का अंतर निकाला है। किसान विक्रम जाट ने धर्म कांटे पर की तौल में 16 कुंटल एवं व्यापारी के तोल कांटे पर 15 कुंटल 17 किलो के लगभग फसल का वजन निकला है। मौके पर मंडी के अधिकारी पहुंचे।