गुना नगर: हड्डीमील से दो लोगों को कोतवाली थाना पुलिस ने ₹1.60 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹1.60 लाख की 16 ग्राम स्मैक बरामद की। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि हड्डीमील निवासी शानू खान एवं उसका साथी सद्दाम खान, स्मैक बेचने निकले थे। पुलिस ने हड्डीमील पठार पर शानू खान के घर के पास जांच पड़ताल की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।