गुना नगर: नानाखेड़ी और पीपरोदा खुर्द निवासी दो स्थाई वारंटी आरोपियों को केंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना में केंट थाना पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया, आरोपी देवेंद्र चंदेल निवासी पीपरोदाखुर्द और जसवंत कुशवाहा निवासी नानाखेड़ी दो मामलो में न्यायालय कार्यवाही से फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु जिला न्यायालय स्थाई वारंट जारी किए थे। दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।