गुना नगर: गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सूची हुई जारी
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। गुना लोकसभा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी होंगे। सिंधिया लगातार सातवी बार इस गुना लोक सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह एक उप चुनाव और पांच आम चुनाव यहां से लड़ चुके हैं।