गुना नगर: केंट गौशाला का गेट न खुलने से 2 दिन से बाहर खड़ी है गाय, एक बछड़े की हुई मौत, गौ सेवकों ने लगाई आरोप वीडियो किया जारी
गुना की केंट गौशाला में मनमानी करने के गो सेवकों ने आरोप लगाए हैं। गौ सेवक रामसिंह रजक, सोनू ओझा, राजेंद्र कुशवाहा ने कहा, गुना नगर पालिका द्वारा संचालित केंट गौशाला के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया, दो दिन से गेट नही खोला गया है। गाय 2 दिन से बाहर खड़ी है। एक बछड़े की मौत हो गई। गौशाला में पदस्थ कर्मचारियों पर गौ सेवकों मनमानी करने के आरोप लगाए।