पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सोमवार को नहाने गई एक महिला की डबरी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेश्वर सिदार की पत्नी संतरा बाई (52 वर्ष) नहाने के लिए डबरी गई थीं, जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। बताया गया कि उनकी बेटी ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल