गिरिडीह: सरिया अंचल अंतर्गत एक भूमि विवाद मामले में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सरिया अंचल अंतर्गत एक भूमि विवाद मामले में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया।घायल का इलाज रविवार सुबह 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।इसके साथ मारपीट शनिवार को ही हुई है जिसके बाद रात को ही इसे सदर अस्पताल लाया गया था। घायल ने जबरन इनके जमीन पर निर्माण और मारपीट की आशंका जताते हुवे अंचल कार्यालय को पहले ही आवेदन दिया था।