जगाधरी: यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर , दो लोग हुए घायल।
महाराणा प्रताप चौक पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और मोटरसाइकिल कि सामने से आ रहे ऑटो के साथ टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार में ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हुए हैं। राहगीरों का कहना है कि कार तेज गति से आ रही थी, जिसने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।