शाजापुर: 5 पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर SP ने दी विदाई
शाजापुर। पुलिस परिवार के पांच अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिन्हे पुलिस अधीक्षक के द्वारा विदाई दी गई। बुधवार को डीएसपी ज्योति भार्गव, महैन्द्रसिंह दीखित,राजेश द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव एवं उमरावसिंह को पुलिस विभाग में अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शाल, श्रीफल देकर भावपूर्ण विदाई दी गई।