बाराबंकी के घंटाघर स्थित सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है। जिसका असर सीधे तौर पर सोने और चांदी के कारोबार पर पड़ रहा है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में पहले जैसी रौनक अब नजर नहीं आ रही है और बिक्री प्रभावित हुई है।