मैनपुरी: ग्वालटोली में दबंगों द्वारा महिला की जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर से कराया मुक्त
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली निवासी शीला देवी ने उसकी आठ विषय जमीन पर गांव के ही केशव दयाल द्वारा कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत महिला ने अधिकारियों से की थी। महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से महिला की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का काम किया है।