झुंझुनू: मंत्री अविनाश गहलोत ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली, कहा- घोषणाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकता
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट घोषणाओं के समयबद्ध एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए त्वरित गति व गुणवत्ता से दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।