झुंझुनू: माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने झुंझुनूं के पूर्व सांसद सहित 4 जनों को बार टू मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड से जयपुर में किया सम्मानित
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार शाम 4:00 के आसपास जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में झुंझुनू के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ झुंझुनू स्काउट के सीओ महेश कलावत व स्काउट के सचिव प्रवीण कुमार और श्रीमती अनुकंपा अरडावतिया को बार टू मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया है, यह सम्मान सभी को उत्कृष्ट कार्य करने की एवज में दिया गया है