चम्बा: चौरासी व्यापार मंडल भरमौर ने भरमौर बाजार की विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर SDM कुलवीर सिंह राणा को सौंपा ज्ञापन
Chamba, Chamba | May 13, 2024 चौरासी व्यापार मंडल भरमौर द्वारा सोमवार को भरमौर बाजार की विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मणिमहेश यात्रा से पहले इन समस्याओं पर कार्रवाई अमल में लाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होते ही भरमौर उपमंडल में व्यापारियों को अनेको समस्याओं से जूझना पड रहा है।