कोंडागांव: कोंडागांव नगर निकायों में प्रशासनिक फेरबदल, कोंडागांव नगर पालिका और केशकाल नगर पंचायत को मिले नए प्रभारी सीएमओ
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आज रविवार को नगर निकायों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कोंडागांव और केशकाल के लिए नए प्रभारी सीएमओ नियुक्त किए हैं। आज दोपहर 1 बजे प्राप्त जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका कोंडागांव में प्रभारी सीएमओ रहे देवेश चंदेल को नगर पंचायत केशकाल का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है।