कुरावली: कुरावली मिशन शक्ति टीम ने बिछड़ी बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया
ग्राम सुजरई निवासी सत्यपाल की पुत्री मधु अपनी मां आरती देवी के साथ सीएचसी कुरावली आई थी। इसी दौरान वह अपनी मां से बिछड़ गई। कुछ देर बाद लखौरा निवासी मिथलेश देवी को बच्ची मिली, जिन्होंने इसकी सूचना तत्काल कुरावली थाने को दी। जिसके बाद मिशन शक्ति टीम के प्रयास से बच्ची को परिजनों के किया सुपुर्द।