# पूर्णिया में तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे:25 घरों के छप्पर उड़े, पीड़िता बोला- जब तक कुछ समझता, तबाही शुरू हो चुकी थी
पूर्णिया के बायसी प्रखंड के मालोपाड़ा गांव में गुरुवार को अचानक चक्रवाती तूफान आया। इस तूफान ने कुछ ही मिनटों में पूरे गांव में भारी तबाही मचाई। घरों के छप्पर उड़ गए। बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। करीब 20 से 25 घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं ने देखते ही देखते चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते या खुद को सुरक्षित स्थानों पर ले जा पाते, तबाही शुरू हो चुकी थी।
Bihar, India | Sep 26, 2026