कोंडागांव: ग्राम दादरगढ़ में राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित, 15 किसानों को वितरित की गई डिजिटल किसान किताब
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्राम स्तरीय राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में केशकाल अनुविभाग अंतर्गत शनिवार को ग्राम दादरगढ़ (खालेमुरवेंड) में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।