मखदुमपुर: पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण निर्धारण के लिए 11 मई तक दावा-आपत्ति
जहानाबाद में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण निर्धारण के लिए 2011 जनगणना के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप 27 अप्रैल को जारी होगा। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल से 11 मई तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 14 मई तक उनका निष्पादन किया जाएगा। 25 मई को अंतिम प्रकाशन होगा।