शाहजहांपुर के भावलखेड़ा क्षेत्र की रोजा मंडी समिति में सोमवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। भवन टैक्स बकाया होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से बैंक उपभोक्ता और कर्मचारी दोनों प्रभावित हुए हैं, खासकर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण कर्मचारियों में चिंता है।