कटनी नगर: नगर निगम द्वारा राहगीरी-डे कार्यक्रम डन कॉलोनी मदनमोहन चौबे वार्ड बरगवां में आयोजित
नगर निगम के तत्वाधान में आज रविवार सुबह 7 बजे बरगवां स्थित डन कालोनी नो व्हीकल जोन में तब्दील नजर आई अवसर था राहगीरी डे के आठवें संस्करण का इस आयोजन में हर आयु वर्ग के लोगो ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम की हर गतिविधि में प्रतिभागिता की।स्वच्छता,नशामुक्ति पर्यावरण संरक्षण की परिकल्पना इस आयोजन में नजर आई। महापौर प्रीती सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,निगमायुक्त मौजूद रही