हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर नगर में भ्रमण कर दुकानदारों को तिरंगा वितरित किया और अपने घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलाया।
अभियान के दौरान लोगों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।
.
.
.
.
#HarGharTiranga #HarGharTirangaAbhiyan #Puranpur #ShailendraGupta #Tiranga
Fatehabad, Agra | Aug 12, 2026