धमतरी: धमतरी का उड़ीसा राज्य से संपर्क टूटा, भारी बारिश के कारण सिहावा-बोराई मार्ग किया गया बंद
बता दे की धमतरी जिले में मंगलवार से रुक-रुक कर झमाझम तेज बारिश हो रही है। जिससे पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही इस बारिश से जिले के बरसाती नदी नाले उफान पर है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सिहावा-बोराई मार्ग में सिहावा महानदी पुल को अस्थाई रूप से बैरिकेड के लगाकर बंद कर दिया गया है। साथ ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम लगाई गई है।