बरहेट: हरिशचंद्रपुर मोड सड़क हादसे के दोनों मृतकों की हुई पहचान,बोरियो थाना क्षेत्र के थे दोनों युवक।
साहिबगंज दुमका मुख्य सड़क हरिश्चंद्रपुर मोड़ के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों की पहचान शुक्रवार को कर ली गई। दोनों युवक बोरियो थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी बाबूधन टुडू एवं शहरपुर गांव निवासी सिद सोरेन थे। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।