बटियागढ़: दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, थाना पुलिस ने नीमन तिराहा पर कई वाहनों की चैकिंग कर दस्तावेज़, हेलमेट, सीटबेल्ट आदि की जांच कर सुरक्षित यातायात की अपील की, नियम विरुद्ध संचालित पाए गए वाहनों पर ई चालानी कार्रवाई की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया