बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी और केशकाल को मिली 6 करोड़ की बड़ी सौगात, आदिवासी समाज के लिए बनेंगे दो आधुनिक कॉम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़े कनेरा में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर केशकाल में सर्व आदिवासी समाज के लिए 3 करोड़ रुपये और विश्रामपुरी में गोंडवाना समाज के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स सह विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की। इन भवनों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी, सांस्कृतिक प्रदर्शनी केंद्र,