रुदौली: गोगावां में नगर पालिका द्वारा नाली और खड़ंजा निर्माण न कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन का किया ऐलान
खबर रुदौली नगर पालिका क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड नंबर 1 ग्राम गोगावां की है, जहां गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल से जाने वाली सड़क पर कई माह पहले नाली वा इंटरलॉकिंग कराने के लिए ठेकेदार ने खुदवा कर नाली का पानी बाधित कर दिया था, ग्रामीणों के विरोध पर ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने SDM, DM से किया है, साथ ही फोटो भी वायरल किया है ।