डुमरा: विधायक ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।