भिवानी: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने स्वर्ण जयंती पार्क लोहारू के सामने से बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को लोहारू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित पुत्र विनोद निवासी हसान के रूप में हुई है।जांच इकाई के द्वारा आरोपी से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।