भिवानी: बवानी खेड़ा अस्पताल में दवाओं का टोटा व तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर चीफ सेक्रेर्टी को भेजा ज्ञापन
बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल में दवाओं व टेस्ट करने की सुविधाओं का टोटा तथा तहसील कार्यालय में तहसील दार व नायब तहसीलदार की नियुक्ति की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा के सदस्यों ने चीफ सेक्रेर्टी को ज्ञापन भेजा। भेजे ज्ञापन में बताया कि तहसील कार्यालय में तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न होने से लोगों के अनेक कार्य रूके है।