भिवानी: तोशाम में भाई को छुड़ाने के लिए गए एक युवक के साथ 2 युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज
अजय पुत्र नरेश वार्ड नंबर 14 तो शाम निवासी ने पुलिस को बताया कि दो युवक मेरे छोटे भाई को पीट रहे थे। यह बात मेरे दोस्त ने मुझे फोन पर बताई जब मैं मेरे भाई को छुड़वाने के लिए गया तो उन युवकों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।